किशनगंज, फरवरी 9 -- पोठिया। निज संवाददाता किशनगंज के अर्राबाड़ी स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को एक स्वास्थ्य और स्थायी भविष्य के लिए पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, कृषि और डेयरी में तालमेल विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रजीत सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ़ फार्म एंड कम्पैनियन एनिमल्स के तृतीय संस्करण के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. बेंजाकुल, निदेशक और प्रोफेसर, आईसीई-एसएसआई, थाईलैंड, विशेष अतिथि डॉ. के. जे. उपाध्याय, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग, बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल, अहमदाबाद, गुजरात, डॉ. चंद्रहास, सम्मेलन अध्यक्ष एवं अध...