सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लोहरौला गांव में शुक्रवार को तहसीलदार रवि कुमार यादव के मौजूदगी में पशुचर की भूमि को चिन्हित कर खाली कराया गया और सरकारी बोर्ड लगाया गया। लोहरौला गांव में पहुंचे तहसीलदार ने उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए ग्राम लोहरौला स्थित गाटा संख्या 107, जो कि पशुचर (चारागाह) भूमि के रूप में दर्ज है, को अतिक्रमणमुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित भूमि को चिन्हित कर अवैध कब्जा हटाया गया और स्थल पर सरकारी बोर्ड लगाकर भूमि को शासन के नाम सुरक्षित कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार ने बताया कि अन्य सरकारी भूमि को भी चिन्हित कर इसी प्रकार से अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.