विकासनगर, नवम्बर 29 -- विकासखंड कालसी के कृषि कार्यालय परिसर में शनिवार को 'रबी कृषक गोष्ठी' का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिकों ने पशुपालकों को पशुओं में लगने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम की जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। केवीके ढकरानी के विज्ञानी डॉ. एके सिंह ने बताया कि पशुओं में होने वाली बीमारियों की जानकारी पशुपालकों को होनी जरूरी है, जिससे बीमारी के गंभीर होने से पहले ही उसका उपचार किया जा सके। उन्होंने खुरपका, मुहंपका समेत अन्य बीमारियों के लक्षण और निदान की जानकारी दी। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रामनरेश गुलेरिया ने बताया कि गेहूं, मसूर के बीजों पर अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि यंत्रों पर विभाग द्वारा वर्तमान में 80 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। उद्यान विभाग के स...