सराईकेला, फरवरी 12 -- पशुओं में फैलने वाली खुरहा बीमारी का लक्षण जिले में अभी तक नहीं आया सामने पशुओं में फैलने वाली खुरहा बीमारी का लक्षण जिले में अभी तक नहीं आया सामने -विभाग में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन और पशु चिकित्सकों की टीम उपलब्ध -एफएमडी (खुरहा) है अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी -लक्षण दिखते ही बीमार पशु को अन्य पशुओं से करें अलग सरायकेला,संवाददाता। जिला पशुपालन पदाधिकारी राजकुमार रामचंद्र गोंगले ने कहा कि पशुओं में फैलने वाली खुरहा बीमारी का लक्षण जिले में अभी तक सामने नहीं आया है। अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके लिए विभाग तैयार है। विभाग में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन और पशु चिकित्सकों की टीम है। उन्होंने कहा कि एफएमडी (खुरहा) अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है। सर्दियों में या मौसम बदलने पर अधिक फैलती है। पशुपालको...