कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर देहात। जनपद में पशुओं को खरपका व मुंहपका की बीमरी से बचाने के लिए 10मार्च तक टीकारण अभियान चलाया जाएगा। इसमें करीब 6 लाख 66 हजार 939पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आागमी 22 जनवरी से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होगा। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 151441 गोवंशीय व 515497 महिषवंशीय पशु हैं। इनको खुरपका व मुंहपका की बीमारी से बचाने के लिए विभाग ने टीकाकरण की तैयारी कर ली है। इसक लिए जिले को 6 लाख 66 हजार 939 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। टीकारण अभियान आगामी 22 जनवरी से 19 मार्च तक सभी दस ब्लॉकों में चलगा। पशुओं के टीकारण कार्य के लिए विभाग ने 27 टीमों का गठन किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार बर्नवाल ने बताया कि अभियान में आठ माह से ऊपर गर्भित एवं चार माह स...