अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पशुओं में होने वाली खुरपका व मुंहपका रोग से बचाव के लिए पश्ुापालन विभाग की तरफ से गुरुवार से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान आगामी 10 मार्च तक जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर से टीमों का गठन कर लिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत चार माह से अधिक आयु के सभी गोवंशीय एवं महिष वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान केसफल संचालनेके लिए नौ विकास खंडों में कुल 18 टीमें गठित की गई हैं। जो रोस्टर के अनुसार ग्रामवार टीकाकरण कार्य को सम्पादित करेंगी। हर टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी को सुपरवाइजर के रूप में तैनात किया गया है। उनके मार्गदर्शन में पशुधन प्रसार अधिकारी, प्रशिक्षित मैत्री एवं पैरावेट टीक...