रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 9 -- हरिद्वार से उत्तराखंड के चार धामों के लिए चल रही पवित्र छड़ी यात्रा गुरुवार को रुद्रप्रयाग पहुंची। इस दौरान मुख्यालय पहुंचने पर छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के साथ स्थानीय लोग, साधु-संत रुद्रा काम्पलैक्स से केदारनाथ तिराहे तक पैदल चले। इस शोभा यात्रा में सनातन की रक्षा के लिए एकजुट होने का संदेश भी दिया गया। गुरुवार सुबह जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर धीरेंद्र महाराज की मौजूदगी में साधु-संतों द्वारा लाई जा रही पवित्र छड़ी यात्रा मुख्यालय पहुंची। इस दौरान कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी, रुद्रनाथ महंत धर्मानंद गिरी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान सहित बड़ी संख्या में साधु संतों एवं स्थानीय लोगों ने छड़ी यात्रा का स्वागत किया। छड़ी यात्रा के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने रु...