लखनऊ, अक्टूबर 12 -- भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेकर रूस के काल्मीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्ता पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को वहां बुद्ध पार्क स्थित माता ग्रीन तारा देवी के दर्शन किए। उन पर पुष्प अर्पित किए। केशव ने कहा कि पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत और रूस के सांस्कृति व राजनीतिक रिश्ते और गहरे होंगे। करुणा और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां ग्रीन तारा सभी के जीवन में समृद्धि व मंगलमय ऊर्जा का आशीर्वाद दें। केशव ने एलिस्ता स्थित गोल्डन एबोड ऑफ शाक्यमुनि बुद्ध मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को प्रदर्शनी के लिए स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा और मानवता का संदेश सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणादायी है। शनिवार को शुरू हुई प्रदर्शनी आठ दिनों तक चलेगी। केशव प्रसाद मौर्य के...