पटना, सितम्बर 30 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में वापसी हो गई है। पवन सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और पार्टी नेता ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद तावड़े ने कहा कि पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए एनडीए को मजबूत करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली में हुई इस मीटिंग से पटना तक का सियासी पारा गर्मा गया है। पवन सिंह के भाजपा के टिकट पर आरा या अन्य किसी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा भी चल रही है। पवन और कुशवाहा के बीच सुलह होने के बाद एनडीए को शाहाबाद क्षेत्र में फायदा होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- पवन सिंह की भाजपा में वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.