आरा, सितम्बर 20 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह उर्फ आरके सिंह शनिवार को लंबे समय बाद बिहार के आरा पहुंचे। आरा से सांसद रह चुके आरके सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह की भाजपा में वापसी पर भी उन्होंने बड़ी बात कह दी। इसके बाद आरा से लेकर पटना तक का सियासी पारा गर्मा गया है। आरके सिंह ने आरा में मीडिया से बातचीत के दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी को तय करना है। पार्टी का जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे आरा से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। आरके सिंह ने खुद को पवन सिंह की भाजपा में वापसी का पक्षधर बताया और कहा कि उन्हें पार्टी में वापस आना चाहिए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.