नई दिल्ली, मई 2 -- भोजपुरी सिनेमा में पावरस्टार के नाम से फेमस पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन भोजपुरी सिनेमा के हाई पेड एक्टर्स की लिस्ट में हैं। अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले पवन सिंह ने सभी बड़ी एक्ट्रेसेस संग काम किया है। पवने एक एक्टर होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। फिल्मों के अलावा पवन के कई म्यूजिक वीडियोज भी आए दिन चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अब पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।'धनिया में पनिया' गाने ने मचाया धमाल पवन सिंह एक बार फिर अपने देसी भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं। पवन का एक नया गाना आज यानी 2 मई को रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल 'धनिया में पनिया' है। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह दमदार लुक में दिखाई ...