बरेली, सितम्बर 11 -- बरेली। पवन विहार में निर्माणाधीन 33 केवी उपकेंद्र का उद्घाटन सितंबर प्रथम सप्ताह में होना था। बिजली निगम के अधिकारियों ने उद्घाटन के लिए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को डेट भी नोट करा दी थी। बुधवार को उद्घाटन करने जा रहे कैंट विधायक ने रास्ते में जब अधिकारियों को फोन किया तो उन्हें कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। पवन विहार में बन रहे उपकेंद्र निर्माण में सिविल कार्य की जिम्मेदारी मैनपुरी की फर्म एस इंफ्राटेक को दी गई थी। बारिश के कारण मिट्टी बैठ गई। वहीं कार्यदाई संस्था बिना पूरा निर्माण किए ही बिना अधिकारियों को जानकारी दिए भाग गई। इस कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी किसी ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को नहीं दी। विधायक ने उद्घाटन कार...