प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से बुधवार को पूरी भव्यता के साथ रामदल निकाला गया। पत्थर का शिवाला, खुल्दाबाद पर अतिथियों कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद उज्जवल रमण सिंह व मेयर गणेश केसरवानी, कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र टंडन, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, लीला निर्देशक सचिन गुप्त, मोहनजी टंडन ने राम-लक्ष्मण का पूजन कर उनकी आरती उतारी। फिर चांदी के हौदे पर विराजमान कराकर रामदल को रवाना किया गया। दल शिवाला से नखासकोहना, खलीफा मंडी, चौक, बताशा मंडी, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा होते हुए रामभवन चौराहा से मुड़कर मुट्ठीगंज चौराहा से तिलक रोड, शीश महल, भारती भवन, लोकनाथ चौराहा व कोतवाली होकर देर रात रानीमंडी स्थित बच्चाजी के धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हुआ। नौ कलात्मक चौकियों का रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.