गिरडीह, अक्टूबर 12 -- गावां। गावां प्रखंड में रविवार 12 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे विशेष पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसी क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से पल्स पोलियो जागरुकता रथ को रवाना किया गया, जो गांव-गांव जाकर लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करेगा। रथ को हरी झंडी दिखाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेश्वरम ने कहा कि पोलियो उन्मूलन देश के स्वास्थ्य मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धि है परंतु पोलियो का खतरा अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए यह जरूरी है कि पांच वर्ष से कम उम्र के हर बच्चे को पोलियो की खुराक दी जाए। उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें गावां प्रखंड के सभी पंचायतों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दो बूंद ...