जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। पल्स पोलियो अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज में किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें आमजन की सहभागिता आवश्यक है। अभियान के तहत हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 16,000 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत 33 घर-घर भ्रमण करने वाली टीमें, 06 ट्रांजिट टीमें तथा मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो प्रखंड के सभी पंचायतों एवं टोला-मोहल्लों में...