नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बजाज ऑटो अपनी क्लासिक पल्सर लाइनअप को रीवैम्प कर रही है। इसमें पल्सर 125 और पल्सर 150 शामिल हैं। हाल ही में इन दोनों मोटरसाइकिलों को एक नया लुक मिला है। अब इनकी यूनिट डीलरशिप पर पहुंचने लगीं। वहीं, वैरिएंट भी शोरूम में आने लगे हैं। मशीन रूल्स के एक नए वीडियो में इन मॉडल को डीलर्स के पास देखा गया है। पल्सर 150 के अपडेटेड 2026 वर्जन और उनके वैरिएंट डीलरशिप पर पहुंच रहे हैं। अपनी खूबियों के कारण 2026 पल्सर 150 वैरिएंट का सबसे पसंदीदा वैरिएंट होने की संभावना है।2026 पल्सर 150 ट्विन डिस्क और पल्सर 125 की खास बातें ट्विन डिस्क पल्सर 150 का सबसे महंगा वैरिएंट भी है, जो उन खास फीचर्स के साथ आता है जिन्हें खरीदार पसंद करते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक हैं, जो पक्की स्टॉपिंग पावर सुनिश्चित...