अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नवीन मंडी में पल्लेदारी कर बाइक से घर लौट रहा युवक शुक्रवार देर शाम बेवाना थाना क्षेत्र के किशुनपट्टी गांव के निकट सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। जोरदार हुई टक्कर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बेवाना थाना क्षेत्र के हसनपुर जलालपुर निवासी मयाराम (42) पुत्र भुलेशर शुक्रवार देर शाम नवीन मंडी सिझौली में पल्लेदारी का काम कर बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना थाना क्षेत्र के किशुनपट्टी गांव के निकट पहुंचा, तो इसी बीच सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। सिर व शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गया। सांस चलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.