नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को पल्ला क्षेत्र में यमुना का बोट से निरीक्षण किया। निरीक्षण उस स्थान पर किया गया जहां से यमुना हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है। इस दौरान उन्होंने मानसून के दौरान संभावित जलस्तर का आकलन और विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने यहां से जांच के लिए पानी का नमूना लेकर प्रयोगशाला भी भेजा है। रविवार सुबह प्रवेश साहिब सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने बोट से यमुना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के बहाव, जलस्तर और तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि पल्ला क्षेत्र में यमुना का जल साफ और पारदर्शी है, लेकिन जैसे ही यह दिल्ली में प्रवेश करती है, पानी...