मेरठ, मई 5 -- मोदीपुरम। पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन पार्क कॉलोनी में रविवार को संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। मृतका के दामाद ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिस समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, उस समय परिजन मृतका के अंतिम संस्कार में जुटे थे। पल्लवपुरम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी अशोक धर्मा प्राइवेट नौकरी करता है। अशोक की दूसरी शादी निकिता धर्मा उर्फ शशि से हुई थी। निकिता की भी यह दूसरी शादी थी। अशोक की पहली पत्नी से पैदा हुई बेटी शादीशुदा है। शनिवार रात खाना खाकर सभी परिजन सो गए। रविवार सुबह निकिता जब अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.