बलरामपुर, अप्रैल 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। विकास खंड रेहरा बाजार के पलिहर नाथ में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने पदयात्रा एवं जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया। जनसभा में स्थानीय बुद्धिजीवियों सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा को जिले का कमान देकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उनकी अगवाई में बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा कर लोगों को भाजपा से जुड़ने की अपील की। जनसभा को जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि रेहरा क्षेत्र वासियों ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जो भव्य स्वागत और स्नेह दिया है वह अविस्मरणीय रहेगा। संगठन की...