लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- पलियाकलां। शहर के चौमुखी विकास को लेकर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलिया शहर के विकास को लेकर धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इकलौते दुधवा टाइगर रिजर्व का पलिया शहर प्रवेश द्वार है जहां देश विदेश से हर साल बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इसलिए पलिया का चौमुखी विकास कराना अति आवश्यक है। नगर विकास मंत्री ने उन्हें नगर के विकास में धनराशि का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के साथ शहर के चौमुखी विकास को लेकर स्व. चेयरमैन केबी गुप्ता की पत्नी एवं पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर के व...