अररिया, जनवरी 5 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के मां दुर्गा क्रिकेट क्लब बलुआ ड्योढ़ी की सौजन्य से बलुआ ड्योढ़ी मैदान में स्व. विवेकानंद ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, मुखिया आदिल रेजा व पूर्व मंत्री प्रतिनिधि हारून रसीद, सरपंच राजबुल खान ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काट कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता हैं। उद्घाटन मैच फारबिसगंज क्रिकेट टीम व पलासी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलासी की टीम ने निर्धारित 17 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वही लक्ष्य का पीछा करते हुए फारबिसगंज की टीम ने निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर मात्र 200 रन ही बना पाई। इस प्रकार पलासी की टीम ने उद्घाटन मैच 50 रनों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.