नई दिल्ली, फरवरी 4 -- पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना का रिश्ता पिछले कुछ समय से खबरों में बना हुआ है। दोनों की अचानक शादी टूटने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। अब इस मामले में पलाश के करीबी दोस्त एक्टर नंदीश संधू ने अपनी बात रखी है। एक्टर ने बताया कि भी इस शादी में शामिल होने के लिए गए थे। लेकिन अचानक शादी टूटने की खबर ने उन्हें भी दुख पहुंचाया था। शुरुआत में उन्हें ये एक मेडिकल इमरजेंसी लगी। लेकिन बाद में सच सामने आया।पलाश और स्मृति की शादी टूटने पर नंदीश ने ये कहा मिस मालिनी के साथ बातचीत में जब एक्टर से पलाश और स्मृति की शादी टूटने के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि इस बारे में बात करना सही नहीं है। ये सब पलाश पर छोड़ते हैं और उन्हें अपना पक्ष रखने देते हैं। नंदीश ने आगे जोर देते हुए कहा कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है ऐसे...