लखनऊ, जुलाई 22 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज भी यूपी में सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र कृषि है। करीब तीन करोड़ किसान कृषि पर निर्भर करते हैं। इसके बाद सर्वाधिक रोजगार एमएसएमई दे रहा है। इसके माध्यम से 1.65 करोड़ लोग रोजगार प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि पलायन का नहीं, बल्कि खुशहाली का माध्यम बने। यह तभी संभव है, जब इस क्षेत्र में किए जाने वाले अनुसंधान का लाभ किसानों को दे पाएंगे। यूपी विकसित होता है तो भारत को विकसित होने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। मुख्यमंत्री मंगलवार को उप्र कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि के विकास से जुड़ी प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.