पलामू, मई 6 -- मेदिनीनगर,। वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल, डाल्टनगंज ने वर्ष 2025 में केंदू पत्ता संग्रहण के लिए शुद्ध एक मुश्त नीति के आधार पर 35 लौटों की बिक्री कर दी है। मौसम ठीक रहने पर केंदू पत्ता तोड़ने के लिए 15 मई से प्रारंभ कर दिया जाएगा। वन निगम ने वर्ष 2025 में केंदू पत्ता संग्रहण के लिए 94 हजार 50 मनका बोरा पत्ती तोड़ने का लक्ष्य रखा है। एक मानक बोरा में एक हजार बंडल पत्ता होता है वहीं एक बंडल में 50 पत्ती होता है। इसके हिसाब से इस वर्ष चार अरब 70 करोड़ 25 लाख पत्तियों को तोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन निगम के डाल्टनगंज प्रमंडल के अंतर्गत केंदू पत्ता तोड़ने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार मजदूरों का रोजगार मिलेगा। वन निगम ने पिछले वर्ष 2024 में 93 हजार 600 मानक बोरा केंदू पत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.