पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेदिनीनगर सहित पूरे पलामू जिले में मनाया गया। मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समय अनुसार विशेष नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय में त्योहार को लेकर काफी उत्साह है। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी दिन भर अलर्ट मोड में सक्रिय रही। मुस्लिम समुदाय के लोग शनिवार के अल सुबह में स्नान कर नए वस्त्र पहनकर अपने नजदीक के मस्जिद में पहुंचे और बकरीद की विशेष नमाज अदा की। मस्जिदों के पेश इमाम एवं मौलाना ने तकरीर किया और विशेष नमाज अदा कराया। नमाजियों ने अपने मुल्क की तरक्की एवं शांति की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दिया। नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों को याद किया। इसके बाद आर्थिक रूप से सक्षम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.