पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में धीरे-धीरे गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को पलामू का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यनतम तापमान में भी रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य के बराबर है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण स्लो मोशन में पंखे और रूम टेंपरेचर वाला शुद्ध पेयजल की तलब रविवार से बढ़ गई है। दिन में स्वेटर व जैकेट पहनना लोगों ने छोड़ना शुरू कर दिया है। फसल खासकर फलों की खेती करने वाले किसानों को नमी बनाकर रखने के लिए अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है। रविवार से मौसम भी अंगड़ाई लेना शुरू कर दिया है। पीपल, बरगद, आम, नीम आदि पेड़ों के पुराने पत्ते तेजी से गिर रहे हैं जिससे गर्मी जल्द शुरू होने का आभास मिलने लगा है। पलामू जिले में गत 10 फर...