पलामू, अगस्त 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में दो वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में पंचायत प्रतिनिधियों को फंड नहीं मिला है। इसके कारण कई योजनाएं प्रभावित हो गई है। 21 प्रखंड वाले पलामू जिले में 265 पंचायत है, इन पंचायतों में 623 योजनाएं फंड के अभाव में लंबित है। यह स्थिति न केवल गांवों के विकास को प्रभावित कर रही है, बल्कि आम जनता में भी नाराजगी का कारण बन रही है। निकट भविष्य फंड मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है। पंचायती राज के पलामू जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश झा ने बताया कि पलामू में आखिरी बार वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायत प्रतिनिधियों को विकास मद में राशि मिली थी। इसके बाद से जिले में पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों के विकास करने के लिए राशि नहीं मिली है। फिलहाल जिले में फंड के अभाव में 623 विकास की योजनाएं लंबित है। विक...