पलामू, जून 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में कृषि को उन्नत बनाने के लिए किसानों की मिट्टी की जांच कर फसल का चुनाव कर उत्पादन करने की प्रक्रिया कृषि विभाग ने तेज कर दिया है। इसके पलामू जिला में 12 हजार 245 मिट्टी के नमूनों की जांच शुरू कर दिया गया है। मानसून सिर पर आने के कारण मिट्टी जांच शुरू कर दी गई है। पलामू जिला में किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए मृदा नमूना जांच किया जा रहा है। इसके लिए जिला कृषि विभाग ने पलामू जिला में कुल 12 हजार 245 मिट्टी के नमूनों का संग्रह कर जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मिट्टी नमूना की जांच एग्री क्लीनिक छतरपुर, हुसैनाबाद और मेदिनीनगर में किया जाएगा। छतरपुर एग्री क्लीनिक में पिपरा, नौडीहा बाजार, छतरपुर, हरिहरगंज, नावाबाजार प्रखंड के कुल दो हजार 495 मृदा नमूना की जांच किया जाएगा। वहीं एग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.