पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, राजेश सिन्हा। पलामू में शैक्षणिक आधारभूत संरचना मजबूत करने की दिशा में तेज हुए प्रयास के साथ विज्ञान के विद्यार्थियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। दक्षिण बिहार के विद्यार्थी, विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए तीन दशक पूर्व, बड़ी संख्या में पलामू आते थे। मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए पसंदीदा संस्था था। परंतु शिक्षक की कमी और आधारभूत संरचना धीरे-धीरे कमजोर होते जाने और अन्य क्षेत्रों में विज्ञान से जुड़ी संस्थान सुलभ होते जाने के कारण विज्ञान के पढ़ाई के प्रति रूचि कम होने लगी थी। लेकिन एक दशक से सकारात्मक बदलाव शुरू हो गया है।पलामू में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी होने लगी है। इससे भी विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रूचि में बढ़ोतरी आई है। पिछले साल विज्ञान संकाय में झारखंड एकेड...