पलामू, दिसम्बर 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में 15 दिसंबर से पैक्सों के माध्यम किसानों से धान की खरीददारी शुरू होगी। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। चालू खरीफ वर्ष में जिले में दो लाख क्विंटल धान की खरीददारी करने का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों से धान की खरीददारी करने के लिए जिले में 63 पैक्स प्रस्तावित है। किसानों से धान खरीददारी सीसीटीवी के निगरानी में की जाएगी। इसके लिए पैक्सों में सीसीटीवी कैमरा पैक्स अध्यक्षों को लगाना अनिवार्य है। साथ ही धान लेकर पैक्स पर आने वाले किसानों के लिए बुनियादी सुविधाएं यथा पानी आदि की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी और पैक्स अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। विभाग की ओर से पैक्सों को पॉश मशीन और धान की गुणवता मापक यंत्र (मॉच्यूराइजर मशीन)आदि उपलब्ध कराया जाएगा। जिला खाद्य आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.