पलामू, दिसम्बर 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण, नक्सल उन्मूलन, साइबर अपराध और जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।जनवरी 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक जिले में 3617 कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4348 कांडों का निष्पादन किया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 2025 में हत्या के 100, लूट के 39, डकैती के 4 और गृहभेदन के 141 मामले दर्ज किए गए, जो कई शीर्षों में वर्ष 2024 की तुलना में कमी हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान में पुलिस ने बालू, कोयला, स्टोन चिप्स की बड़ी मात्रा जब्त की, साथ ही हाइवा, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को भी सीज किया गया। नक्सल विरोधी अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कुल 11 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.