पलामू, मार्च 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में जमीन म्यूटेशन के अभी 161 मामले लंबित है। लंबित मामलों को निष्पादित करने के लिए अंचल स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में 10 डिसमिल के मामलों का निष्पादन किया जाना है। म्यूटेशन के लिए लोगों को पहले कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। परंतु अब कैंप लगाकर म्यूटेशन होने स लोगों ने राहत की सांस ली है। विभिन्न अंचलों में अकारण पहले म्यूटेशन के मामले को लंबित रखा जाता था,जिससे म्यूटेशन कराने वाले परेशान रहते थे। जिला अपर समार्हता कुंदन कुमार ने कहा कि फिलहाल जिले में 26 मार्च तक म्यूटेशन के 161 विभिन्न अंचलों में लंबित है। उन्होंने कहा कि लंबित म्यूटेशन वाले लोगों को सूचना देकर कैंप में आने को कहा जा रहा है,ताकि अधिक से अधिक मामले का निष्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिका...