पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। पलामू जिले में वित्त वर्ष 2025-26 में झिंगा मछली का उत्पादन शुरू होगा। मत्स्य विभाग ने झींगा मछली का उत्पादन करने की तैयारी तेज कर दिया है। राज्य सरकार से लक्ष्य निर्धारण के बाद जिले के तीन बड़े जलाशय मलय डैम, बटाने डैम और रानीताल डैम में झींगा मछली का उत्पादन किया जाएगा। वर्तमान में प्रयोग के तहत मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ गांव में झींगा मछली का पालन किया गया जो सफल रहा है। पलामू जिला मत्स्य पदाधिकारी मोहम्मद कमरुज्जमा ने हिन्दुस्तान को बताया कि पलामू जिला के निवासी मछलियों के शौकीन हैं। लोग छोटे छोटे स्तर पर भी मछली का पालन करने में अग्रणी हैं। उन्होंने बताया कि पलामू में मछली का सालाना खपत आठ हजार 500 टन है। मछलियों की आपूर्ति के लिए 2022 तक पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.