पलामू, दिसम्बर 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मंगलवार से जरूरत मंदों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण शुरू करेगा। इस वर्ष पलामू के 54,115 जरूरतमंदों को फर वाला कंबल वितरण किया जाएगा। जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग ने जरूरतमंदों के लिए 90:60 सेमी. लंबाई चौड़ाई की कंबल की खरीददारी की है। 665 रुपए की दर से कंबल की खरीददारी टेंडर की माध्यम से की गई है। पलामू जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि कुछ प्रखंडों में कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। जिन प्रखंडों में कंबल नहीं पहुंचा है वहां पर एक-दो दिनों के अंदर कंबल उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में कंबल उपलब्ध करा दिया गया है, वैसे प्रखंडों में कंबल वितरण मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा। क्रय किये गए 54,115 कंबल का उप आवंटित क...