पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर पलामू पहुंचे प्रेक्षकों ने 5 फरवरी को समाहरणालय सभागार में तैयारी की गहन समीक्षा की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन सहित जिले के सभी पांचों नगर निकाय के निर्वाची पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन की अबतक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए नगरपालिका चुनाव के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नगर निकाय के संबंधित प्रेक्षक को एक-एक कर उनके क्षेत्र में अबतक किए गये कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नगर निकाय क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्र, मतदान केंद्र तक कर्मी के आवगमन की सुविधा सहित अन्य कार्यों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.