पलामू, सितम्बर 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज की महिला विंग ने 27 और 28 सितंबर को प्रस्तावित डांडिया नाइट 2025, की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विंग की अध्यक्ष प्रियंका सिंघानिया ने बताया कि इस साल महिलाओं में डांडिया को लेकर काफी उत्साह है और मेदिनीनगर के साथ-साथ गढ़वा से भी प्रवेश पत्रों की भारी मांग आ रही है। हालांकि, सीमित स्थान के कारण प्रवेश पत्र लगभग समाप्त हो चुके हैं। 500 रुपये में एक दिन के लिए दो महिलाओं को प्रवेश दिया जाएगा। यह कार्यक्रम मेदिनीनगर जैसे छोटे शहर में भी बड़े शहरों की भांति महोत्सव मनाने का अवसर देने के लिए किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और सांसद विष्णु दयाल राम संयुक्त रूप से करेंगे। मेदिनी...