पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रेड़मा इकाई की रविवार को हुई बैठक में तेजी उभरते हुए व्यावसायिक क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आशीष गुप्ता ने की। रेड़मा क्षेत्र के 125 व्यवसायियों ने पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सदस्यता ग्रहण कर विकास कार्य को तेज करने पर बल दिया। पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर बैठक में कहा कि उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है कि चैंबर का विस्तार अब जिला मुख्यालय और प्रखंडों से आगे बढ़कर शहर से जुड़े विकसित हो रहे बाजार में भी दिखने लगा है। रेड़मा क्षेत्र की विकास दर शहर के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक तेज है। अधिकांश ऑटोमोबाइल शोरूम, मॉल और बड़े प्रतिष्ठान अब रेडमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.