पलामू, दिसम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 198 हाई स्कूल और प्लस टू-हाई स्कूलों में छह जनवरी से जैक की मैट्रिक व इंटरमीडिएट-2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मॉडल प्रश्न पत्रों का अभ्यास कराया जाएगा। ताकि परीक्षा में बेहतर तरीके से परीक्षार्थी प्रश्नों का जवाब लिख सकें और जिला का परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके। मॉडल प्रश्न पत्रों का अभ्यास प्रतिदिन जनवरी माह तक कराया जाएगा। मॉडल प्रश्नों पत्रों का अभ्यास के कराने के लिए शिड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष करीब 78 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने बताया कि स्कूलों में मॉडल प्रश्न पत्रों का अभ्यास कराने को लेकर 24 दिसंबर को उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में हाई स्कूल...