पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, राजेश सिन्हा। पलामू जिले में हाई स्कूल से प्लस-2 हाई स्कूलों में अपग्रेड किए गए 19 स्कूलों में अबतक शिक्षक और कर्मियों का पद सृजन नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पांच और वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 हाई स्कूलों को अपग्रेड कर प्लस-2 स्कूल बनाय गया है। इसमें मेदिनीनगर सिटी का राजकीयकृत ब्राह्मण विद्यालय भी शामिल है। पद सृजन नहीं होने से बच्चों के पठन-पाठन पर शिक्षकों के अभाव में प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पलामू में पूर्व से 31 प्लस-2 हाई स्कूल संचालित है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि पद सृजन निदेशालय स्तर से किया जाता है। किंतु अब तक पद सृजन नहीं हो सका है। उनके स्तर से पद सृजन कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपग्रेडेड किये गये प्लस-2 स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.