पलामू, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 44 स्कूल जहां पर लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नही थी,वैसे 17 स्कूलों में शौचालय बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। वहीं समग्र शिक्षा अभियान की ओर से 20 स्कूलों की सूची उपायुक्त को भेजा गया है। संभावना है कि 20 स्कूलों में जिला प्रशासन की ओर से लड़कियों के लिए शौचालय बनाया जाएगा। हिन्दुस्तान अखबार ने स्कूलों को को चाहिए गर्ल्स टॉयलेट शीर्षक से स्कूलों में लड़कियों के शौचालय नहीं होने से आ रही समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से 17 स्कूलों में शौचालय बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जिन 17 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय का निर्माण होगा। प्रति स्कूल में दो लाख, 99 हजार 900 रुपए की लागत से लड़कियों के लिए शौचालय का न...