पलामू, अप्रैल 26 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना के मुक्ता गांव तथा मनातू थाना के रहेया गांव के दो युवक की मौत शुक्रवार की सुबह में रांची से मेदिनीनगर आने के क्रम में सड़क हादसे में हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। चान्हो थाना के चटवाल में तीखे मोड़ पर बाईक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों की मौत हो गई। मुक्ता गांव निवासी स्व. सत्यनारायण मिस्त्री का बड़ा पुत्र संदीप उर्फ संधू के छेका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छोटा बेटा 17 वर्षीय विकास विश्वकर्मा घर लौट रहा था। 22 वर्षीय उपेंद्र कुमार भी उसी के साथ घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चान्हो थाना की पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्रारंभिक जांच में दोनों को मृत पाया गया। रिम्...