पलामू, सितम्बर 20 -- मेदिनीनगर, संवाददता। पलामू जिले हैदरनगर प्रखंड के दो वीर जवान सुनील राम और संतान मेहता के पैतृक गांव क्रमश: परता और बरेवा में श्राद्धकर्म के दौरान थाईलैंड प्रजाति का बारहमासी आम का पौधा रोपण कर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में करमा पूजा की रात में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में दोनों जवान शहीद हो गए थे। डॉ. कौशल ने दोनों शहीदों की तस्वीरों पर फूल और पौधा समर्पित करते हुए उनकी वीरता को नमन किया। साथ परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि सेजिया दान के साथ पौधों को दान व रोपण करना भी पुण्यकर्म है। इससे मृतक की आत्मा को शांति मिलेगी। सेना और जवान, देश व उसके नागरिकों की सुरक्षा करते हैं दूसरी तरफ पौधे वर्तमान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.