पलामू, जनवरी 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कचहरी परिसर में पलामू जिला का 134वीं स्थापना दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पलामू जिला का स्थापना एक जनवरी 1892 को हुई थी। स्थापना के 134वां वर्ष हो रहा है। जिस गति से पलामू का विकास होना चाहीए वह नहीं हो सका। आज भी पलामू को आकाल, सुखाड़ पलायन के नाम से नाजा जाता है। पलामू जिला गरीबी, भुखमरी,बेरोजगारी, कुपोषन से ग्रसित है। जिले से प्रतिवर्ष मजदूरों, बेरोजगारों का पलायन काम की तलाश में अन्य राज्यों में होता है। पलामू जिला में शिक्षा, चिकित्सा, एवं सिचाई का घोर अभाव है। जिला में 13 वृहत सिंचाई योजना है 1500 लिफ्ट एरिगेशन, 25 हजार तलाब एवं नदी नाले, 50 हजार सिचाई कुप की ...