पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने नगरपालिका आम चुनाव-2026 के तहत सोमवार को चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण लिया। आयुक्त ने पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जांच की। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर संस्कार एकेडमी तथा राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने मतदाताओं से बातचीत की। गढ़वा जिले में टंडवा के मध्य विद्यालय एवं सोनपुरवा के आरके गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में मतदान केंद्र में वोटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाताओं के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता पर...