पलामू, नवम्बर 10 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू किला मेला परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह, राजू तिर्की व जिला पार्षद सदस्य सुधा कुमारी ने संयुक्त रूप से मुख्य यजमान संतोष प्रसाद व धर्मपत्नी प्रीति गुप्ता, शंभूनाथ सिंह व धर्मपत्नी रूना देवी एवं नंदकिशोर सिंह व उनकी धर्मपत्नी को कलश प्रदान किया। इसके बाद कलश यात्रा आरंभ हुआ। पलामू किला मेला परिसर में बनाए गए यज्ञ स्थल से कलश लेकर फुलवरिया बस्ती होते औरंगा नदी के असुर बांध तट पर पहुंचकर विधि -विधान से कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु यज्ञ स्थल लौटे और यज्ञ मंडप परिसर में उसे स्थापित किया। पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और क्षेत्र में सुख: समृद्धि आती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.