पलामू, जनवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकार्ड किया जो गुरुवार की तुलना में 0.2 कम है। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान भी शुक्रवार को 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के कारण कनकनी काफी बढ़ी हुई है। इसका नकारात्मक प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। मेदिनीनगर सिटी के बेलवाटिका निवासी 35 वर्षीय युवक की शुक्रवार को ठंड लग जाने से मौत हो गई। युवक बाहर में काम करता था और हाल में घर आया हुआ था। घटना से परिजन शोक में डूबे हैं, अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.