पलामू, अक्टूबर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इंस्पायर अवार्ड मानक में सत्र 2025-26 में पलामू सर्वाधिक 5073 नामांकन दर्ज करते हुए संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान पर स्थापित हुआ जिसमें 1221 विद्यालयों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। वहीं देश में पलामू जिला 33वें स्थान पर रहा है। 30 सितंबर को सत्र 2025-26 के लिए नामांकन की तिथि समाप्त हो गई। पलामू ने सत्र 2020-21 के अपने पूर्व के आंकड़े 5043 को भी पार कर लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि पलामू लगातार छठी बार राज्य में प्रथम स्थान पर काबिज हुआ है और यह झारखंड राज्य का इकलौता जिला है जो देश के टॉप 50 जिलों में फिर से स्थान प्राप्त किया है। इंस्पायर अवार्ड मानक नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करती है। यह डिपार्मेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार का एक ...