फरीदाबाद, मार्च 30 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक सहित आसपास के कई क्षेत्रों में विकास कार्यों के लोकार्पण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। विकास कार्यों का लोकार्पण के दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा देश-प्रदेश सहित पलवल जिला में चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आने वाला समय पलवल के विकास का होगा और अधिक तेज गति से विकास होगा। साथ ही उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार की ओर से पलवल जिला को साफ-स्वच्छ बनाने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सरकार की ओर से पलवल में सडक़ों का जाल बिछाया गया है और नेशनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.