फरीदाबाद, नवम्बर 14 -- पलवल, संवाददाता। दिल्ली धमाके से सबक लेने के बाद जिला पुलिस एक्शन मोड पर है। जिले में विदेशी छात्रों और जम्मू-कश्मीर के छात्रों का सत्यापन किया जाएगा। जिला पुलिस अन्य मामलों में भी जांच करेगी। बता दें कि 10 नवंबर को दिल्ली में धमाका हुआ जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और कई लोग गंभीर तौर से घायल हुए। एसपी ने अपने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट शब्दों में आदेश दिए हैं कि कालेजों में पढ़ने वाले विदेशी और जम्मू कश्मीर के छात्रों का सत्यापन किया जाए और उनकी गहनता से जांच की जाए। सुरक्षा के मामले में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। रोड पर चलते संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की जाए। इसके अलावा पिछले तीन माह में जम्मू कश्मीर से आकर जिले के होटलों में ठहरने की जांच की जाएगी। मस्जिदों और मदरसों में रुकने वाले बाहरी लोगों की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.